पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण पर मंगलवार को कस्बे में फिर चली जेसीबी

अतिक्रमण पर मंगलवार को कस्बे में फिर चली जेसीबी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिक्रमणको लेकर प्रशासन द्वारा मंगलवार को एक बार फिर जेसीबी चलाई गई। एसडीएम ने दुकानदारों को चेताया की अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो जेसीबी का किराया संबंधित दुकानदारों से वसूला जाएगा। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई में भेदभाव के आरोप भी लगाए।

कस्बे में पिछले 15 दिन से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को लेकर अभियान छेड़ा हुआ है। अतिक्रमण के चलते तोशाम बाजार की गलियां शंकरी बनी हुई थी। प्रशासन की कार्रवाई के बाद बाजार की विभिन्न गलियां खुली खुली नजर रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे एसडीएम सतबीर लोहचब पूरे अमले के साथ मुख्य चौक से सुरेंद्र सिंह चौक जाने वाले रास्ते पर पंहुचे और कार्रवाई शुरू हुई। जेसीबी को देख दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दुकानदार पवन, राजेंद्र आदि ने मामूली विरोध भी किया। इन दुकानदारों का कहना था कि कार्रवाई में भेदभाव बरता जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि पीछे कुछ चबूतरे क्यों नहीं हटाए गए। मगर इस तरह के मामूली विरोध के बीच कार्रवाई जारी रही। इस गली के बाद यह अमला सिवानी मार्ग की तरफ मुड़ा और कार्रवाई चलती रही। इसके बाद शाम होने पर यह कार्रवाई बंद कर दी गई। एसडीएम सतबीर लोहचब ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई जारी है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानों के आगे से चबूतरे हटाती जेसीबी।