पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमरजीत के फोन पर आई कॉल पर पुलिस को संदेह

अमरजीत के फोन पर आई कॉल पर पुलिस को संदेह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया

भास्करन्यूज | तोशाम

गांवखानक में मां और बहन की हत्या करने का आरोपित अमरजीत चूल्हे चौके तक के कामों में मां और बहन का हाथ बंटाता था। बहन की पढ़ाई बाधित हो इसके लिए वह घर का कूड़ा करकट उठाने में भी परहेज नहीं करता था। फिर भी उसने यह कदम उठा लिया। यह सबको हैरत करने वाला है। पुलिस ने अमरजीत को मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया। वहां से उसे पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।

शनिवार को खानक निवासी अमरजीत द्वारा की इस वारदात का सोमवार को खुलासा होने के बाद हर किसी की जुबान पर यही है कि इस उम्र में कैसे इस लड़के ने मोबाइल खरीदने के लिए पैसे देने पर अपनी मां और बहन की हत्या कर दी। अमरजीत के पिता अजीत जो प|ी और बेटी को खो चुके हैं उनको भी रह रहकर यह सवाल मजबूर कर रहा है कि आखिर यह सब कैसे हो गया।

अजीत सिंह बताते हैं कि अमरजीत ने पहले कभी शिकायत का मौका नहीं दिया। वह उसके हर आदेश का पालन करता रहा है। बहन की पढ़ाई के प्रति भी वह फिक्रमंद रहा। उसकी प|ी सुनीता अगर बेटी पूजा को काम बता देती थी और पूजा अमरजीत को कहती थी कि भाई मुझे स्कूल जाने में देरी हो रही है रोटी सेंक दे या पशुओं का गोबर या कूड़ा उठाकर डाल दे। इस पर अमरजीत इस तरह के काम करने में भी पीछे नहीं हटता था। वह अपनी बहन को जवाब देता था कि तूं स्कूल के लिए तैयार हो, यह काम वह कर देगा।

घटना के दिन कई बार आई थी कॉल

मांऔर बहन के आरोपित अमरजीत सिंह के पिता अजीत सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ महीने से अमरजीत ने एक नया सिम लिया हुआ है। उसकी जानकारी उन्हें अब हुई है। उसने बताया कि अमरजीत के उस नंबर के बारे में उन्हें भी जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि अमरजीत के उस नंबर पर एक अज्ञात कॉल बार बार हुई है। घटना के दिन भी उसी नंबर पर कई बार कॉल हुई है। इसलिए उन्हें संदेह यहां होता है कि यही कॉल घटना के अगले दिन सुबह चार बजकर कुछ मिनट बाद भी आई हुई है। आखिर इस समय कॉल का क्या रहस्य है। इसलिए इस बारे में पुलिस अगर सही तरीके से जांच करे तो इस मामले का दूसरा पहलू भी सामने सकता है। तोशाम के थाना प्रभारी नरेंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने अमरजीत की निशानदेही पर वह रस्सी बरामद कर ली जिससे गला घोंटकर उसने अपनी बहन मां की हत्या की थी।