नए भवन में शिफ्ट करें कॉलेज
म्हारेकॉलेज की बिल्डिंग बने तीन साल हो गए लेकिन, म्हारी क्लास इब भी पुरानी बिल्डिंग में हीं लागैं सैं। बसां का भी बुरा हाल सै। प्रशासन म्हारी किमै भी कोनी सुणदा। यह बात गुरुवार को राजकीय बंसीलाल महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने एसडीएम के सामने रखी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने करीबन आधे घंटे तक मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी की।
एसएफआई प्रधान सुमन, ममता, पूजा, अंजू, सुनीता, मोनिका, ज्योति, रेनू आदि छात्राओं ने कहा कि एसडीएम सर महाविद्यालय जल्दी से जल्दी नए भवन में शिफ्ट होना चाहिए। सभी रूटों पर बस सुविधा की भी छात्राओं ने मांग रखी। जिससे छात्राओं को आने-जाने में दिक्कत ना हो। इससे पूर्व छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार सुबह तिकोना पार्क में एकत्रित होने के बाद मुख्य बाजार, सुरेंद्र सिंह चौक होते हुए बंसीलाल चौक तक प्रदर्शन किया।
इसके बाद उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। छात्राएं ज्ञापन सौंपने के बाद भी अपनी मांगों पर अड़ी रहीं और करीबन आधा घंटे तक एसडीएम कार्यालय में सरकार प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तहसीलदार द्वारा भी छात्राओं को समझाया गया अमल करने की बात कही लेकिन छात्राएं अपनी मांगों पर अड़ी रही। इस संबंध में एसडीएम सतबीर सिंह लोहचब ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, बसों की समस्या के बारे में रोडवेज महाप्रबंधक से बात की जाएगी।
मांगों को लेकर छात्रों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
तोशाम। मांगोंको लेकर एसडीएम तोशाम को ज्ञापन सौपतीं छात्राएं।