पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी

एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बातोशाम को सुंदर स्वच्छ बनाने को लेकर एसडीएम सतबीर सिंह लोहचब ने दुकानदारों का अपनी दुकानों के सामने से स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी है। यदि फिर भी अतिक्रमण मिला तो प्रशासन वहां से अतिक्रमण हटवाएगा। उल्लेखनीय है कि एसडीएम लोहचब द्वारा कस्बे मेंं अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।

अतिक्रमण हटाने से बाजार में असर भी साफ तौर से दिखाई दे रहा है। बाजार खुला-खुला सा नजर आने लगा है। इस बीच एसडीएम द्वारा दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की कई बार अपील की जा चुकी हैं, लेकिन फिर भी कुछ दुकानदार ऐसे हैं, जो अतिक्रमण या अवैध कब्जा हटाने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिससे बाजार की गलियां तंग बनी हैं। ऐसे में एसडीएम ने बार फिर दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की। लोहचब ने बताया कि बाजार में बस स्टैंड के साथ जैन गली, वाल्मीकि मंदिर ट्रस्ट वाली गली सिवानी रोड़ पर अनेक जगह दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार तक यदि किसी ने दुकानदार ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो वहां प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगा।