पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायों की सेवा से जुड़े युवा पहुंचे पुलिस चौकी

गायों की सेवा से जुड़े युवा पहुंचे पुलिस चौकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | बाबाफुल्लू साध गोशाला उचाना खुर्द में मृत गायों की खाल उतारे जाने के मामले को लेकर मंडी स्थित पुलिस चौकी में गायों की सेवा से जुड़े युवाओं ने बुधवार को लिखित में शिकायत देते हुए पूरे मामले की जांचकर कार्रवाई करने की मांग की। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष विकास सफाखेड़ी की अगुवाई में युवा पुलिस चौकी पहुंचे।

विकास, सुनील, पवन कर्मबीर ने कहा कि पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वो गोशाला उचाना खुर्द में मृत गायों का ठेका देने के बाद गोशाला में ही उनकी खाल उतारे जाने के मामले की जांच करे। गोशाला में लोग चंदा देते हैं ताकि गायों की सेवा की जा सके। 29 सितंबर को इस मामले में पंचायत भी उचाना खुर्द गोशाला में बुलाई गई है। मंडी स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज जगबीर दहिया ने कहा कि शिकायत पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।