पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 लाख की लागत से होगा प्राचीन शिव मंदिर का नवनिर्माण

50 लाख की लागत से होगा प्राचीन शिव मंदिर का नवनिर्माण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | उचानाकलां गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब बंदरों का डर पूजा-अर्चना करने के दौरान नहीं होगा। मंदिर परिसर में लोहे का जाल लगवाया जा रहा है ताकि बंदर परेशान कर सकें। प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के सहयोग से नव निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। यहां 50 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा। अब तक 28 लाख रुपए से अधिक की राशि खर्च हो चुकी है। यहां बरसात के दिनों में श्रद्धालु परेशान हो इसके लिए शैड भी बनाया जाएगा।

शिव भक्त डॉ. सुरेश गुप्ता, सतपाल गोयल, सुरेंद्र गर्ग, वेदप्रकाश गर्ग, राजेंद्र, रामनिवास दनौदा, बलवान शर्मा ने बताया कि प्राचीन शिव मंदिर के साथ श्रद्धालुओं की आस्था है। मंदिर का नव निर्माण श्रद्धालुओं से चंदे लेकर किया जा रहा है। मंदिर का नया मेन गेट लग जाने से मंदिर की सुंदरता भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उचाना कलां में स्थित शिव मंदिर काफी पुराना है। इसको लेकर बुजुर्ग बताते है कि यहां पहले खेत होते थे। यहां जमींदार जब खेतों पर हल चला रहा था तो एक पत्थर दिखाई दिया। इस पत्थर को कस्सी की सहायता से खोदना चाहा तो पत्थर का अंत दिखाई नहीं दिया। किसान को सपने में भगवान शिव दिखाई दिए। भगवान शिव ने यहां मंदिर बनाने के लिए किसान को कहा। जो पत्थर उस समय निकला था वो शिवलिंग था। उस पर आज भी कस्सी के निशान है।