- Hindi News
- किसानों को आई पूर्व सीएम के शासनकाल की याद : छातर
किसानों को आई पूर्व सीएम के शासनकाल की याद : छातर
उचाना|कांग्रेस केवरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक भागसिंह छातर ने कहा कि किसानों को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासनकाल की याद आने लगी है।
आज फसलों के जो भाव मिल रहे है वे कांग्रेस के शासनकाल से कम है। कपास, धान के भाव कम होने से किसान की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। प्रदेश में भाजपा को सत्तासीन हुए दो महीने ही हुए है, लेकिन अभी से लोग कहने लगे है कि कांग्रेस का शासनकाल बेहतर था। वे छातर गांव में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। छातर ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा लिए गए फैसलों पर भाजपा दोबारा कर रही है।