पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 158 छात्राओं का जांचा स्वास्थ्य 66 मिलीं बीमारी से ग्रस्त

158 छात्राओं का जांचा स्वास्थ्य 66 मिलीं बीमारी से ग्रस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना |उचाना मंडीस्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में 158 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें 66 छात्राओं को विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त पाया गया।

जांच डॉ. संदीप, डॉ. नितिका द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी धर्मबीर आर्य द्वारा किया गया। चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 1247 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। डॉ. संदीप ने बताया कि जो विद्यार्थी जांच के दौरान बीमार मिलते है उनको मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती है। अधिकांश विद्यार्थियों में खून की कमी मिलती है। इसके लिए विद्यार्थियों को चाहिए वे हरि सब्जियां का सेवन करें।

धर्मबीर आर्य ने कहा कि पहला सुख निरोगी काया है। बिना हाथ धोएं खाना खाने से अधिकांश बीमारियां होती है। आस-पास के क्षेत्र में भी सफाई रखें। इस मौके पर प्रिंसिपल इंदू श्योकंद, फार्मासिस्ट विकास श्योकंद, एएनएम बेअंत कौर, रामप्रसाद, मीनाक्षी, रवीना मलिक, सविता, संतोष, राजेश मलिक मौजूद रहे।