पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड्ढों में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे, वाहन चालक हो रहे परेशान

गड्ढों में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे, वाहन चालक हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलहाईवे पर पुराने बस स्टैंड से लेकर पुलिस थाना तक गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क में कई-कई फीट के गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को हादसा होने का डर भी रहता है। रात को आवागमन के दौरान गड्ढे दिखाई नहीं देने पर सबसे अधिक परेशानी होती है। वाहन चालकों ने गड्ढों पर पैचवर्क लगाने की मांग की है। वाहन चालक विनोद, कर्ण राजबीर ने कहा कि गड्ढों में नेशनल हाईवे तब्दील हो रहा है। यहां पुराने बस स्टैंड से लेकर पुराना थाना तक गड्ढे सड़क में बने हुए हैं। हाइवे पर वाहनों का आवागमन अधिक होता है।