डूमरखां में चला भाजपा सदस्यता अभियान
उचाना |डूमरखां कलांगांव में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा ग्राम प्रभारियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता जोनल इंचार्ज हरेंद्र डूमरखां ने की। इसमें अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लिए टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करने के लिए ग्राम प्रभारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। हरेंद्र डूमरखां ने कहा कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी का डंका बजेगा। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर, झारखंड में होने वाले चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में काबिज होगी। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा सत्ता में आएगी। इस मौके पर दिलबाग सुदकैन, विजेंद्र श्योकंद डूमरखां कलां, नरेश खरकभूरा, रूपेश ढांडा झील, बिल्लू संडील, सतपाल लोधर, डॉ. धर्मपाल, सुभाष शर्मा भी मौजूद रहे।
उचाना. डूमरखाकलां में बैठक में मौजूद भाजपा ग्राम प्रभारी।