पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"आधार\' बनवाने को काट रहे हैं चक्कर, आक्रोश

\"आधार\' बनवाने को काट रहे हैं चक्कर, आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिपोकी दुकान से राशन लेने से लेकर गैस एजेंसी में सब्सिडी सहित अन्य जरूरी कार्यों में आधार कार्ड जरूरी करने से अब आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग संयुक्त कार्यालय अपने परिवारों के साथ पहुंच रहे है। यहां सुबह से लेकर शाम तक इंतजार करने के बाद भी आधार कार्ड बनवाने के लिए नंबर नहीं रहा है। ग्रामीण अंचल से आने वाले लोगों ने गांव में ही आधार कार्ड बनाए जाने की मांग की। इसके लिए फार्म नहीं मिलने से लोगों को दुकानों से 20 रुपए खर्च करने पड़ रहे है, जबकि फार्म नि:शुल्क मिलना होता है।

बनानेके इंतजार में पूरा दिन बीत जाता है

विनोद,चतरा, बजिंद्र ने कहा कि कई दिनों से आधार कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काट रहे है। पूरा दिन संयुक्त कार्यालय परिसर में बीत जाने के बाद शाम को घर वापस चले जाते है। यहां फार्म तक नहीं मिल रहे है। संयुक्त कार्यालय परिसर के आस-पास स्थित दुकानों से 20 रुपए प्रति फार्म खरीदने पड़ रहे है। लोगों ने कहा कि पहले की तरह गांव में जाकर आधार कार्ड बनाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों के आधार कार्ड संयुक्त कार्यालय परिसर में बन रहे है। यहां एक ही आधार कार्ड बनाने वाली मशीन है। यहां मशीनों की संख्या भी बढ़ानी चाहिए। एक दम से हर कागजात में आधार कार्ड जरूरी हो गया है। इसलिए लोग आधार कार्ड को बनवाने के लिए रहे है। सरकार को चाहिए कि हर किसी के आधार कार्ड बनने के बाद ही आधार कार्ड को हर कागजात में जरूरी करना चाहिए था। अब तक आधे से अधिक लोगों के आधार कार्ड नहीं बने है।

उचाना. आधारकार्ड बनवाने के लिए पहुंचे विभिन्न गांव से ग्रामीण।

फार्मों की नहीं कमी

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल ने बताया कि डीसी जींद ने रिपोर्ट मांगी हुई है कि किस ब्लॉक में बिना आधार कार्ड के कितने लोग है उनकी सूची मांगी है। इसके अनुसार दूसरी मशीनों की व्यवस्था की जाएगी। फार्म बिकने की जहां तक बात है उसकी जांच की जाएगी। फार्मों की कोई कमी नहीं है। लोगों को चाहिए कि अगर उन्हें कोई फार्म लेने में परेशानी है तो वे अधिकारियों को अवगत करवाएं।

जुलाना. आधारकार्ड बनने पर बीडीपीओ कार्यालय में रोष जताते स्थानीय लोग।

पिल्लूखेड़ा. आधारकार्ड बनवाने में हो रही परेशानी को लेकर रोष प्रकट करते ग्रामीण।

पिल्लूखेड़ा | खंडके विभिन्न गांवों के सैंकड़ो ग्रामीणों ने आधार कार्ड बन पाने