पेंशन बनवाने के लिए लोगों की लगी भीड़
उचाना | संयुक्तकार्यालय परिसर में मंगलवार को पेंशन बनवाने के लिए विभिन्न गांवों से महिला, पुरुष आवेदन करने के लिए पहुंचे। यहां समाज कल्याण विभाग के असिस्टेंट जगदीश नैन पहुंचे। हर माह की 9 तारीख को पेंशन बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग आवेदन लेता है। जगदीश नैन ने बताया कि 450 आवेदन पेंशन बनाने के लिए आए हुए है। पेंशन बनाने के लिए वोटर कार्ड, राशन कार्ड फार्म के साथ लगाने के साथ-साथ पेंशन बनाने वाले आवेदन को भी आना होता है। जो नियमानुसार योग्य होते है उनके फार्मों की जांच के बाद पेंशन शुरू कर दी जाती है।
उचाना. पेंशनफार्म की जांच करते समाज कल्याण विभाग केे जगदीश नैन।