- Hindi News
- छात्राओं ने बॉक्सर मैरी कॉम के संघर्ष को जाना
छात्राओं ने बॉक्सर मैरी कॉम के संघर्ष को जाना
उचाना | किसीभी क्षेत्र में बेटी-बेटों से कम नहीं है। बेटियों के अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की प्रेरणा पैदा करने के लिए सनातन धर्म महिला कॉलेज की छात्राओं को भारतीय महिला बॉक्सर पर आधारित मैरीकॉम की फिल्म दिखाई गई। इसका उद्देश्य \\\"मैरीकॉम\\\' द्वारा किए गए संघर्ष को दिखाकर छात्राओं के अंदर आत्मनिर्भर, आत्मविश्वास पैदा करना था।
प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने कहा कि फिल्म को देखने के बाद छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। जिस तरह से बॉक्सर मैरीकॉम ने महिला होने के बाद अपनी अलग पहचान बनाने का काम किया उसी तरह छात्राओं के अंदर भी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अपने आप को कमजोर नहीं समझने की प्रेरणा मिली।
छात्रा अनामिका, पल्लवी, प्रीति आरोही ने बताया कि महिला होने के बाद भी बॉक्सर मैरीकॉम ने सफलता प्राप्त करने के लिए संघर्ष जारी रखा। महिलाओं को चाहिए कि वो अपने ऊपर होने वाले अत्याचार को सहन नहीं करें, बल्कि उसका डट कर विरोध करें। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में मालूम होना चाहिए।