- Hindi News
- योग करने के लिए कोई उम्र नहीं होती : श्योकंद
योग करने के लिए कोई उम्र नहीं होती : श्योकंद
रेलवेरोड पर एसडी महिला कॉलेज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से आयोजित तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन छात्राओं ने योग सीखा। योग प्रशिक्षक बलराज श्योकंद ने कहा कि योग ऐसी दवा है जो सभी रोगों को दूर करती है।
उन्होंने कहा कि योग करने वालों को कभी डॉक्टर की जरूरत नहीं पड़ती है। आज के समय कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो कोई कोई रोग से ग्रस्त हो। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को रोगों से बचाने के लिए योग बहुत जरूरी है। कोई भी व्यक्ति लगातार अगर योग करता है तो बीमारी उसके नजदीक नहीं लग पाएगी। उन्होंने कहा कि योग करने के लिए कोई उम्र नहीं होती है।
लोगोंको स्वस्थ करना उद्देश्य
श्योकंदने कहा कि इस तरह के योग शिविर का उद्देश्य स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। इसके लिए स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा कॉलेज, स्कूलों में नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए, ताकि वो स्वस्थ रह सके।