पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश से कपास की फसल को नुकसान

बारिश से कपास की फसल को नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना. बीमारीसे ग्रस्त कपास के पौधों को दिखाता किसान।

उचाना | बीतेकई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात से कपास की फसल को नुकसान हो रहा है। बरसात से पहले किसानों को कपास की अच्छी फसल होने की उम्मीद थी। बीते कई दिनों से हुई बरसात के कारण अब फसल पर अनेक बीमारियों का प्रकोप हो गया है, जिससे फसल का उत्पादन कम होने का डर किसानों को बना हुआ है। फसल में सफेद मच्छर, मोर पंजा, सुंडी सहित अनेक बीमारियों का प्रकोप हो गया है।

किसान जोगिंंद्र, ओमप्रकाश, रामसरूप, ईश्वर ने कहा कि इन दिनों कपास का टिंडा पकना शुरू हो गया था, लेकिन बरसात के बाद आई बीमारियों के कारण टिंडा काला भी पड़ने लगा है। बरसात से अनेक प्रकार की बीमारियां फसल में होने लगी है। पहले फसल को तैयार करने में कीटनाशक स्प्रे कर चुके है। अब दोबारा से फिर हजारों रुपए का स्प्रे करना पड़ रहा है। अब की बार फसल अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन बीमारियों से उत्पादन कम होने का डर बना हुआ है। कृषि विभाग के एडीओ डॉ. श्याम लाल ने बताया कि बरसात के बाद कपास की फसल में बीमारी आने से उत्पादन प्रभावित होगा। किसानों को चाहिए कि फसल में अगर किसी तरह का स्प्रे करे तो वो कृषि विशेषज्ञों की राय से करें।