बनभौरी में 30 को छठ का लगेगा मेला
उचाना | देवभूमि के नाम से विख्यात बनभौरी गांव में माता बनभौरी मंदिर में 30 सितंबर को छठ के दिन मेला लगेगा। इस दिन प्रदेश ही नहीं, बल्कि पंजाब, यूपी, दिल्ली, राजस्थान, बिहार सहित अन्य राज्यों से मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालु यहां पर लाखों की संख्या में पहुंचते है।
गुरुवार को पहले नवरात्र से यहां मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। पूरे नवरात्र यहां पर श्रद्धालु पहुंचते रहते हैं। मंदिर के पुजारी रामनिवास ने कहा कि हर साल नवरात्रों में यहां माता का विशाल मेला छठ के दिन लगता है। पूरे नवरात्र श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं लेकिन छठ के दिन का विशेष महत्व है।