खेल भावना से खेलें खिलाड़ी : आर्य
उचाना | रेलवेरोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर खंड शिक्षा मौलिक अधिकारी धर्मबीर आर्य ने हिस्सा लिया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग पहुंची। अध्यक्षता प्रिंसिपल ममता भोला ने की। पहले दिन प्राइमरी कक्षा तक आयोजित प्रतियोगिताओं में 50 मीटर, 100 मीटर, टंगड़ी दौड़ प्रतियोगिता हुई। धर्मबीर आर्य ने कहा कि विद्यार्थियों में खेल की भावना स्कूल स्तर से पैदा होती है। नर्सरी से ही विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूजा, साहिल, नैना, रौनक, प्रिंस, सूरज, शिवम ने गोल्ड मेडल जीते। प्रतियोगिता के अंतिम दिन छठीं कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।