- Hindi News
- कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार : प्रेमलता
कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार : प्रेमलता
उचाना | भाजपाउम्मीदवार प्रेमलता ने कहा कि इनेलो के पास कोई उम्मीदवार नहीं है। इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला को शिक्षक भर्ती मामले में सजा सुनाई हुई है वो चुनाव नहीं लड़ सकते। हलके से ओमप्रकाश चौटाला परिवार को उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा है। इनेलो रामपाल माजरा को यहां से चुनाव लड़वाना चाहती थी, लेकिन वो मना कर गए। कांग्रेस को भी हलके में उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। किसी पार्टी से चुनाव में कोई लड़े हम चुनाव के लिए तैयार हैं। वे सोमवार को डूमरखां कलां गांव में जनसंपर्क अभियान के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इस मौके पर सज्जन श्योकंद, हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, मनोज नचार, राममेहर दनौदा, जगदीप एडवोकेट नचार, बिजेंद्र श्योकंद, दिलबाग श्योकंद सुरेंद्र गर्ग भी मौजूद रहे।