- Hindi News
- National
- गांवों के मुखियाओं, जिला पार्षदों और ग्रामीणों ने लिया बेटी बचाने का संकल्प
गांवों के मुखियाओं, जिला पार्षदों और ग्रामीणों ने लिया बेटी बचाने का संकल्प
महर्षिलोमश पब्लिक स्कूल लोधर में आयोजित कार्यक्रम में 15 गांवों के मुखिया, ग्रामीणों, पांच जिला पार्षदों, ब्लॉक समिति सदस्यों ने बेटी बचाने, बेटी पढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल चेयरमैन गजे सिंह गिल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी धर्मबीर आर्य ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। कार्यक्रम में लोधर, अलीपुरा, सुदकैन खुर्द, सिंगवाल, काब्रच्छा, छातर, थुआ, भालन सहित पंद्रह गांवों के मुखिया पहुंचे। मांडी, सुदकैन खुर्द से ब्लॉक समिति सदस्य, बड़ौदा, ढाकल, घोघड़िया, लोधर से जिला पार्षदों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
गजे सिंह गिल ने कहा कि बेटी है तो समाज में रिश्ते-नाते हैं। बेटी बिना समाज की कल्पना करना भी डरवाने सपने जैसा है। आज बेटी बेटों से हर क्षेत्र में आगे निकल रही है तो क्यों अभिभावक बेटों की तरह सम्मान नहीं देते। बेटों की तरह शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को अभिभावक प्रोत्साहित करें।
शिक्षाका महत्व बताया
धर्मबीरसिंह ने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्व है। जो सामाजिक बुराइयां हैं उनको दूर करने में शिक्षा का अहम योगदान होता है। समय के साथ हो रहे बदलाव से लोगों की मानसिकता बदली रही है। कन ्या भ्रूण हत्या जैसी जो सामाजिक बुराई हैं उसको दूर करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। महिलाओं को चाहिए कि वो कन्या भ्रूणहत्या का डटकर विरोध करें। महिलाओं के मन में यह बात आनी चाहिए कि वो किसी के घर की बहू बनने से पहले बेटी थी।