रवि ने 100 मीटर में गोल्ड, 400 मीटर में सिल्वर जीता
उचाना | बड़ोदरा(गुजरात) में हुई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खेड़ी मंसानिया गांव के रवि ने गोल्ड, सिल्वर मेडल जीता। रवि गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी में नौंवी का छात्र है।
प्राचार्या सविता सिंगला ने बताया कि 8 से 10 फरवरी तक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें रवि ने अंडर-14 में 100 मीटर रेस में गोल्ड, 400 मीटर रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। रवि को स्कूल प्रबंधन कमेटी की ओर से गौरव पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
मेडल विजेता रवि