- Hindi News
- शहरों की तर्ज पर किया जाएगा गांवों का विकास : प्रेमलता
शहरों की तर्ज पर किया जाएगा गांवों का विकास : प्रेमलता
उचाना | पीएमनरेंद्र मोदी की सोच गांव के लोगों को शहरों की भांति सुविधाएं देने की है। पीएम द्वारा हर सांसद को हर वर्ष एक गांव चुनने पर खास बल दिया है। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह खटकड़ गांव को गोद लिया है। भाजपा की सोच है कि अगर गांव खुशहाल होंगे तो देश खुशहाल होगा। यह बात भाजपा विधायक प्रेमलता ने शुक्रवार देर शाम खटकड़ गांव में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में कही। यहां गांव को गोद लेने पर कार्यक्रम का आयोजित किया गया था। ग्रामीण विधायक को गांव के बस स्टॉप से खुली जीप में लेकर आए।
विधायक ने कहा कि आज उचाना का नाम पूरे प्रदेश में नहीं, बल्कि देश में जाना जाता है, क्योंकि बीरेंद्र सिंह का यह गृह क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि गांव में दो तरह के संगठन बनाए जाएं। युवा संगठन बनाए जो युवाओं के संबंधित जिम, स्टेडियम सहित अन्य डिमांड तैयार करे। विधायक प्रेमलता को सुलोचना देवी ने शॉल भेंट कर, युवाओं ने स्मृति चिह्न, ग्राम प्रभारी सूरजमल पहलवान चादर भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर सज्जन श्योकंद, सुरेंद्रपाल, हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, पूर्व सरपंच रमेश, सुनील खटकड़, मनोज नचार, बालकृष्ण शर्मा, विनोद गौतम, बलबीर श्योकंद, सुरेंद्र श्योकंद, बीरेंद्र घोघडिय़ा, सुरेंद्र गर्ग, दिनेश थुआ, इंद्र फौजी, रामकुमार घोघड़िया, भूप खटकड़, रामंचद्र अत्री मौजूद रहे।
उचाना | केंद्रीयग्रामीण विकास मंत्री बीरेंद्र सिंह को हीरा बताते हुए भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा कि इस हीरे की परख कांग्रेस 42 साल से नहीं कर सकी, वह परख भाजपा ने कुछ महीनों में कर ली। गुजरात में हीरे का काम होता है। गुजरात के लोगों को हीरे की परख होती है। बता दें कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम रख चुके हैं तो भाजपा के राष्ट्रीयध्यक्ष अमित शाह भी गुजरात से हैं। वे शुक्रवार देर शाम पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। भाजपा ने सत्ता में आते ही प्रदेश में कई तरह के ऐतिहासिक फैसले लिए। सीएम एमएल खट्टर स्वयं जिलास्तर पर खुला दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं।
खटकड़ में खुली जीप से अभिनंदन कार्यक्रम में जातीं विधायक प्रेमलता।