- Hindi News
- कई बार मैसेज भेजने के बाद भी नहीं होती है सिलेंडर की बुिकंग
कई बार मैसेज भेजने के बाद भी नहीं होती है सिलेंडर की बुिकंग
गैससिलेंडर बुकिंग के लिए उपभोक्ताओं द्वारा एसएमएस से बुकिंग करवाना जी का जंजाल बना हुआ है। ग्रामीण अंचल के उपभोक्ताओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। गैस एजेंसी में पहुंच रहे उपभोक्ता हाथों में मोबाइल लेकर एसएमएस करते नजर रहे हैं, लेकिन यह प्रक्रिया उनके लिए सिर दर्द बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने पहले की तरह लैंडलाइन फोन, एजेंसी पहुंच कर बुकिंग करवाने की सुविधा शुरू करने की मांग की है। गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर एजेंसी के कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं की कई बार तकरार तक हो जाती है।
सिमकार्ड कंपनियों को फायदा
मैसेजभेज कर बुकिंग करवाना बेशक सिर दर्द बन रहा हो, लेकिन सिम कार्ड कंपनियों को फायदा हो रहा है। दो बार भेजे जाने वाले मैसेज का शुल्क उपभोक्ता के मोबाइल के बैलेंस से कटता है। हर रोज होने वाले मैसेज से मोबाइल सिम कार्ड कंपनियों को फायदा हो रहा है।
कैसेभेजना होता है मैसेज
मोबाइलमैसेज बॉक्स में जाकर सबसे पहले अंग्रेजी में आईओसी टाइप करें। इसके बाद स्पेश दे। एजेंसी का नाम उचाना, लैंड लाइन नंबर 01684231000 बिना स्पेश दिए टाइप करें। इसके बाद स्पेश दें। कॉपी नंबर संख्या अगर पांच हजार से कम है तो दो जीरो लगाएं। इसके बाद कंपनी के नंबर 8222024365 पर भेजें। इसके कुछ देर बाद एक मैसेज आएगा। यह मैसेज 8222024365 पर भेजें। बुकिंग नंबर जाएगा।
^गैस सिलेंडर की बुकिंग मैसेज से करवाने के आदेश गैस एजेंसी अधिकारियों के हैं। प्रक्रिया को पूछने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी हो इसके लिए स्पेशल एक एजेंसी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। -तरषेम,मैनेजर, गैसएजेंसी उचाना।
नहीं जा रहा मैसेज
पांचबार मोबाइल से गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए मैसेज कर चुका हूं, लेकिन मैसेज नहीं जा रहा है। मैसेज जाने के बाद बुकिंग मैसेज आने के बाद ही गैस सिलेंडर दिया जाएगा। कंपनी ऐसी कोई सुविधा करें कि गैस सिलेंडर की 22 दिन के बाद अपने आप बुकिंग हो। मैसेज सिस्टम उपभोक्ताओं के लिए विशेषकर ग्रामीण अंचल में अनपढ़ लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
-अमित,गैसउपभोक्ता।
परेशानी वाली प्रक्रिया है
गैससिलेंडर के लिए शुरू की गई मैसेज बुकिंग बंद करके टोल फ्री नंबर शुरू किया जाए। इस नंबर पर उपभोक्ता कॉल करके अपनी बुकिंग दर्ज करवा बुकिंग नंबर दे सकें। इस तरह की सुविधा होने से उपभोक्ताओं को परेशानी