पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधुनिक शिक्षा समय की जरूरत : पूर्ण सिंह

आधुनिक शिक्षा समय की जरूरत : पूर्ण सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | एसजीएनएसडीकॉलेज ऑफ एजुकेशन उचाना कलां में आधुनिक शिक्षा विषय पर नेशनल सेमिनार का आयोजन शनिवार को किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. पूर्ण सिंह ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता संस्था प्रशासक जगदीश अग्रवाल ने की। प्रो. पूर्ण सिंह ने कहा कि आधुनिक शिक्षा समय की आवश्यकता है। इसके प्रयोग से हम संसार के किसी भी कोने में बैठे हुए शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। इसके लिए बुनियादी ढांचा जैसे कंप्यूटर लैब, इंटरनेट, सीडी रूम, डीवीडी आदि की आवश्यकता है। प्रो. शैफाली नागपाल ने कहा कि इस तरह की शिक्षा से कार्य क्षमता को बढ़ावा मिलता है। जीवन शैली में भी परिवर्तन आता है। जम्मू कश्मीर से पहुंचे प्रो. जेएन वालिया, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से प्रो. एससी गक्खड़ ने भी परंपरागत शिक्षा प्रणाली की जगह आधुनिकता शिक्षा प्रणाली के माध्यमों के उपयोग एवं महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर डॉ. सरोज गक्खड़, धर्मबीर, जेएस चहल, ममता भोला, वाईएस कादियान, सुमन, प्रियंका, परमजीत, सुरेंद्र, दिनेश, सर्वेश, होशियार सिंह, महेंद्र, डॉ. उमेश शर्मा, प्रवीण, नीलम, पूनम, लक्ष्मी मौजूद रहे।