- Hindi News
- प्रॉपर्टी डीलर ने किया आत्महत्या का प्रयास
प्रॉपर्टी डीलर ने किया आत्महत्या का प्रयास
उचाना | लितानीरोड स्थित काकड़ोद नहर के पुल के पास शुक्रवार शाम नरेंद्र ने सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके भाई, दोस्त ने उसे बरवाला के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। नरेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वो उचाना में प्रॉपर्टी का काम करता है। उसका कुछ लोगों से लेनदेन है। उनमें से एक से पैसे लेने हैं और कई लोगों को देने हैं। नरेंद्र ने कहा कि मुझे जिससे रुपए लेने हैं, वो मुझे नहीं दे रहा है। वहीं लेनदारों ने मुझसे शुक्रवार को रुपए मांगे और धमकी दी। मैं इससे परेशान हो गया। शाम को काकड़ोद नहर के पुल पर आत्महत्या करने के लिए सल्फास की गोली निगल ली। इसकी सूचना दोस्त मंदीप, भाई देवेंद्र को दी थी। थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि नरेंद्र ने रुपयों के लेनदेन मामले के चलते सल्फास निगलने के बयान दिए हैं। इस पर जांच की जा रही है।