पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डूमरखां कलां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की काजल परीक्षा में रही प्रथम

डूमरखां कलां के सीनियर सेकेंडरी स्कूल की काजल परीक्षा में रही प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियोंको यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से शनिवार को खंडस्तरीय परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 168 स्कूलों के 432 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शिवानिया स्कूल में शनिवार को थाना प्रभारी नरसिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अहलावत, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी धर्मबीर आर्य, प्राचार्या प्रोमिल मलिक, मा. रामप्रसाद की देखरेख में परीक्षा हुई।

थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि 10 दिसंबर को क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिता में तीन लेवल में टॉप तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें से जो विद्यार्थी टॉप तीन में आए हैं, वो जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यातायात नियम परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से यातायात नियमों की जानकारी देना है।

नौवींसे लेेकर बारहवीं तक में

काजलडूमरखां कलां सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, रितू सुदकैन कलां हाई स्कूल सुनील खरकभूरा हाई स्कूल संयुक्त रूप से द्वितीय, मंदीप उधम सिंह सुदकैन कलां तृतीय स्थान पर रहा।

छठींसे आठवीं तक में

एसएसएमएसडीस्कूल उचाना कलां की छात्रा तन्नू प्रथम, मनीष राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल छातर अंकुश सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना खुर्द ने संयुक्त रूप से द्वितीय, अभिषेक शिवानिया स्कूल विकास हाई स्कूल खटकड़ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

तीसरीसे पांचवीं तक में

शिवानियास्कूल के प्रीति खटकड़ ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय, हर्षित ने तृतीय स्थान पाया।