- Hindi News
- सबसे अच्छी मेहंदी रचाकर पूजा ने पाया पहला स्थान
सबसे अच्छी मेहंदी रचाकर पूजा ने पाया पहला स्थान
राजीवगांधी महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार को रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न कक्षाओं की 25 छात्राओं ने हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा ने पहला, बीएससी द्वितीय वर्ष की रेखा, बी कॉम अंतिम वर्ष की छात्रा डिंपल ने दूसरा एवं बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा रेणु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली में सबसे सुंदर रंगोली बनाने पर रीतू, जीतकौर, मनीषा ने पहला, प्रियंका, सुषमा ने दूसरा एवं मीना, मोहित, रीतू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ . रोहताश मलिक ने कहा कि मेहंदी, रंगोली परिवार में कोई खुशी होने पर रचाई, बनाई जाती है। दोनों खुशी का प्रतीक होती है। इस तरह की प्रतियोगिता के अंदर हिस्सा लेने से छात्राओं के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना भी पैदा होती है जो उनके लिए अच्छा है। इस तहर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। विजेताओं को बांगर शिक्षा समिति के मैनेजर रामपाल ने पुरस्कृत किया। प्रतिभागियों को अपनी तरफ से 5100 रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी। इस मौके पर मुकेश बैनीवाल, नीना शर्मा, डॉ. राजेश श्योकंद, अल्का, पूजा, पूनम, शालू आदि प्राध्यापिकाएं मौजूद रही।
उचाना. राजीवगांधी महाविद्यालय में प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी दिखातीं छात्राएं।