- Hindi News
- एनएसएस शिविर में दी कृषि संबंधित जानकारी
एनएसएस शिविर में दी कृषि संबंधित जानकारी
उचाना | राजीवगांधी महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 120 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय में खेल मैदान में स्वयंसेवकों द्वारा साफ-सफाई की। कृषि विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ केके खर्ब ने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया। स्वयंसेवकों को फसलों की उपयोगिता, रख-रखाव बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में फलधारी पौधों के महत्व, पौधरोपण की आवश्यकता, पौधों का कीटों से बचाव कीटनाशकों के प्रयोग संबंधित जानकारी दी गई।