कपास की बर्बाद फसल का मुआवजा दे सरकार
उचाना | कपासकी बर्बाद फसल के मुआवजे को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक नए बस स्टैंड पर तहसील प्रधान होशियार सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रांतीय उप प्रधान फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि पूरे प्रदेश में बीमारी की वजह से कपास की फसल बर्बाद हो है। किसानों की फसल में आई लागत भी पूरी नहीं हो सकेगी। उन्होंने कहा कि किसान महासभा ने पूरे प्रदेश में सूखे की गिरदावरी की मांग की थी। इसके प्रति भी सरकार गंभीर नहीं हुई। इस मौके पर वीरेंद्र श्योकंद, ज्ञानीराम, भरत सिंह, भरत सिंह, कामरेड जोधाराम मौजूद रहे।