- Hindi News
- अवैध खुर्दे बंद करवाने की मांग के लिए पुलिस चौकी पहुंचे युवा
अवैध खुर्दे बंद करवाने की मांग के लिए पुलिस चौकी पहुंचे युवा
उचाना | उचानाकलां में बढ़ रही अवैध खुर्दों से गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं ने इन खुर्दों को बंद कराने की मांग को लेकर मंडी स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। जग्गी, सज्जन, मेवा, मटवा, बिंद्र, संदीप, नरेंद्र, प्रदीप ने कहा कि गांव में निरंतर अवैध खुर्दे पनपन रहे है। इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस को पहले भी लिखित रूप में अवैध खुर्दे चलाने वालों के नाम दे चुके है, लेकिन इन्हें बंद नहीं किया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज जाने वाली छात्राओं, खेतों में जाने वाली महिलाओं से गाली-गलौज भी कहते है। इससे गांव में झगड़ा होने का डर भी बना रहता है।
उन्होंने कहा कि गांव में अवैध खुर्दों पर जो ठेकेदार की गाड़ी शराब डालने के लिए जाती है उसे गांव में नहीं जाने दिया जाएगा। इसपर लोग कोई भी कड़ा कदम उठा सकते है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मंडी स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज जगबीर दहिया ने कहा कि अवैध खुर्दे चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।