पौधरोपण कर मनाया कुर्बानी दिवस
उचाना | अखिलभारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष विकास सफा खेड़ी की अगुवाई में मय्यड़ (हांसी) में जाट आरक्षण के लिए प्रदर्शन के दौरान कुर्बान हुए सुनील श्योरण की याद में गांवों के पौधरोपण किया गया। इसकी शुरूआत संयुक्त कार्यालय परिसर में पौधरोपण करके की। विकास सफा खेड़ी ने कहा कि 13 सितंबर का यह दिन जाट समाज के लोग हमेशा याद रखेंगे। अपनी कौम के लिए बलिदान देने वाले युवा विराले होते है। इस मौके पर प्रदीप, मंजीत, सोमवीर, धर्मबीर श्योकंद मौजूद रहे।