पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवर ओवरफ्लो होने से गली में भरा पानी

सीवर ओवरफ्लो होने से गली में भरा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना. वार्ड2 स्थित राजेंद्र काॅलोनी में सीवर ओवरफ्लो होने से भरा गंदा पानी।

भास्कर न्यूज | उचाना

फायरबिग्रेड कार्यालय के पीछे वार्ड नंबर दो में राजेंद्र कालोनी को जाने वाली गली में सीवरेज ओवर फ्लो होने से बीते एक सप्ताह से पानी भरा हुआ है। घरों में जाने के लिए लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ, जेई से कई बार मौखिक, कार्यालय में पहुंच कर समस्या के समाधान की मांग कालोनी में रहने वाले लोग कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।

सज्जन शास्त्री, संजू दनौदा, महेंद्र लोधर, पोला घोघडिय़ा, रोशन पालवां, महाबीर, शिव कुमार शर्मा ने कहा कि मकानों के आगे गंदा पानी भरने से घरों में आना-जाना मुश्किल हो गया है। राजेंद्रा काॅलोनी को पॉश काॅलोनी कहा जाता है लेकिन यहां समस्या के समाधान के प्रति स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं है। एक सप्ताह से सीवरेज ओवर फ्लो होने की शिकायत करते रहे है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।

गली में पानी भरने से बदबू से यहां घरों में रहने वाले लोग परेशान हो चुके हैं तो मच्छर भी पनपने लगे है। घरों के आगे गंदा पानी भरने से बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ ईश्वर सिंह ने कहा कि पहले सीवरेज ओवर फ्लो की शिकायत पर सीवरेज को खुलवा दिया गया था। यहां अब दोबारा से सीवरेज जाम होने की शिकायत आने पर सीवरेज खोलने के लिए कर्मचारियों को भेज दिया गया है।