- Hindi News
- सरकारी निजी दुकानों पर नहीं मिल रहा यूरिया
सरकारी निजी दुकानों पर नहीं मिल रहा यूरिया
^सरकारीदुकान पर इस सीजन में अब तक 17 हजार बैग यूरिया के किसानों को दिए जा चुके हैं। खाद की डिमांड के हिसाब से जिला कार्यालय डिमांड लिखवा दी गई है। जो खाद अब तक आया है प्राथमिकता के आधार पर दिया गया है। जल्द ही खाद का रैक लगने की उम्मीद है।
-सतीश,सेल्समैन,सरकारी दुकान पुरानी मंडी, उचाना।
फसल को है खाद की जरूरत
इनदिनों फसल को खाद की सख्त जरूरत है। खाद लेने के लिए मंडी रहे हैं, लेकिन एक ही जबाव मिल रहा है कि पीछे से खाद नहीं रहा है। जब दुकानों पर खाद आता है तब भी अपने चहेतों को खाद दे दिया जाता है। डिमांड के हिसाब से किसानों को खाद उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि फसल में जरूरत के खाद डाला जा सके।
-दलबीर,किसान।
पहले बरसात ने किया था परेशान
बिनामौसम में हुई बरसात से कपास की फसल प्रभावित हुई है। अब फसल को जब खाद की जरूरत है तो वह नहीं मिल रहा है। इस समय अगर खाद नहीं डाला गया तो फसल का उत्पादन प्रभावित होगा। किसानों को डिमांड के हिसाब से खाद उपलब्ध करवाना चाहिए।
-बलबीर,किसान।
जल्द कराएं खाद उपलब्ध
खादको लेकर बीते एक सप्ताह से चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रहा है। इन दिनों अगर फसल में खाद नहीं डाला गया तो कपास के पौधे पर जो टिंडा पक रहा है उसे जल्दी पकाने के लिए खाद डाला जाना है। समय पर खाद नहीं डाला गया तो पैदावार प्रभावित होगी। इसलिए कृषि विभाग को चाहिए कि वो किसानों को खाद उपलब्ध करवाए।
-रामफल,किसान।
भास्कर न्यूज|उचाना
क्षेत्रमें किसानों को यूरिया की किल्लत है। हर रोज किसान पुरानी मंडी में सरकारी दुकान, निजी दुकानों पर खाद लेने के लिए रहे हैं। किसानों को एक ही जबाव मिल रहा है कि खाद का अभी रैक नहीं लगा है। एक सप्ताह से किसान खाद के लिए मंडी में चक्कर पर चक्कर काट रहे हैं। बिना खाद के चलते किसानों को फसल का उत्पादन प्रभावित होने का डर बना हुआ है।
किसानों द्वारा दुकानदारों पर यूरिया खाद का स्टॉक करके कालाबाजारी करने के आरोप भी लगाए। किसानों ने कृषि विभाग से डिमांड के हिसाब से यूरिया खाद उपलब्ध करवाने के साथ-साथ खाद का स्टॉक करने वाले दुकानदारों का पता करके कार्रवाई की मांग भी की। किसानों ने दुकानदारों पर यूरिया खाद देने के समय प्राइवेट दुकानदारों पर कीटनाशक दवा दिए जाने के आरोप भी लगाए।