पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में छात्राओं को बताए योग के लाभ

शिविर में छात्राओं को बताए योग के लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना . एसडीमहिला कॉलेज में योग शिविर में योग करती छात्राएं।

भास्कर न्यूज | उचाना

रेलवेरोड पर एसडी महिला कॉलेज में शनिवार को भारत स्वाभिमान संघ की ओर से तीन दिवसीय प्राणायाम एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। पहले दिन छात्राओं को योग करने की क्रियाओं के साथ-साथ किस योग के करने से क्या फायदे होंगे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक के रूप में बलराज श्योकंद ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. बबीता गर्ग ने की। छात्राओं को कपालभाति, सुखासन सहित अन्य योग क्रियाओं के बारे में बताया गया। श्योकंद ने कहा कि योग करने से मन को शांति मिलती है तो दिमाग भी फ्रेश रहता है। विद्यार्थी जीवन में योग का सबसे बड़ा महत्व है। हम अगर विद्यार्थी जीवन से ही योग करेंगे तो आगे चलकर हमारा शरीर बीमारियों से मुक्त रहेगा।