पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहचान पत्र में महिला की जगह पुरूष का फोटो

पहचान पत्र में महिला की जगह पुरूष का फोटो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | भारतनिर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए मतदाताओं को वोटर कार्ड में महिला मतदाता की जगह पुरूष का फोटो लगा दिया। उचाना वार्ड नंबर छह की निवासी संतोष देवी को जब उसका वोटर कार्ड मिला तो वह उसे देख कर हैरान रह गई।

इसमें उसका नाम, पति का नाम एवं पता तो सही था लेकिन संतोष की जगह फोटो किसी पुरूष की लगा दी। संतोष ने कहा कि वोटर कार्ड को चुनाव में पहचान पत्र की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। अब आईडी (प्रूफ)के रूप में अगर वोटर कार्ड को लेकर गई तो उसकी पहचान कैसे होगी।