- Hindi News
- एडिशनल चार्ज के अधिकारियों के हाथों में विकास का जिम्मा
एडिशनल चार्ज के अधिकारियों के हाथों में विकास का जिम्मा
क्षेत्रमें होने वाले विकास लोगों के समस्याओं के समाधान का जिम्मा एडिशनल चार्ज लिए हुए अधिकारियों पर है। यहां नायब तहसीलदार के पद से लेकर खंड विकास कार्यालय में बीडीपीओ का पद रिक्त है।
गांवों से समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के सरपंचों को भी गांव में होने वाले विकास कार्य को लेकर परेशानी हो रही है। एडिशनल चार्ज होने के कारण अधिकारी यहां पूरा समय नहीं दे पा रहे हैं। लोगों ने यहां नियमित अधिकारियों की नियुक्ति किए जाने की मांग की है।
एडिशनलअधिकारी करें आने का समय तय
खंडविकास कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि जिन-जिन विभागों में नियमित अधिकारी नहीं हैं वहां जिन अधिकारियों को एडिशनल चार्ज दिया हुआ है वे यहां आने का समय तय करें ताकि उस दिन ग्रामीण पहुंच सकें। अब समस्याओं के समाधान के लिए लोग तो पहुंच रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग में अधिकारी कब तक पहुंचेंगे यह पता नहीं होता। कई बार तो पूरे दिन इंतजार करने के बाद बिना अधिकारियों से मिले लौटना पड़ता है।
रजिस्ट्री करवाने को काट रहे चक्कर
^रजिस्ट्रीकरवाने के लिए तीन दिनों से चक्कर काट रहा हूं। मंगलवार को भी रजिस्ट्री नहीं हुई। आज भी सुबह से ही यहां आया हूं। कब नायब तहसीलदार आएंगे यह पता नहीं है। इसके कारण पूरा दिन फिर संयुक्त कार्यालय परिसर में रुकना पड़ेगा। यहां नियमित रूप से नायब तहसीलदार की नियुक्ति की जानी चाहिए। -मनीराम,मंगलपुर।
गांव में कार्य प्रभावित
^गांवमें विकास कार्य बीडीपीओ की नियमित रूप से नियुक्ति नहीं होने के कारण प्रभावित हो रहे हैं। गांव में विभिन्न तरह की समस्याएं होती हैं। इसको लेकर बीडीपीओ की नियमित ड्यूटी होना जरूरी है। यहां कई सालों से बीडीपीओ का पद रिक्त पड़ा है। -मंजीत,सरपंच,घोघड़िया।
समस्याओंका समाधान नहीं
^संयुक्तकार्यालय परिसर में स्थित बीडीपीओ, सब तहसील कार्यालय में अधिकारियों के चार्ज एडिशनल हैं। समस्याओं के समाधान के लिए यहां पूरे दिन अधिकारियों के आने का इंतजार करते हैं। बिजली वितरण निगम कार्यालय में भी एसडीओ का पद कई महीनों से रिक्त है। -जगपाल,काब्रच्छा।
जल्द भरे जाएंगे रिक्त पद
^विभिन्नसरकारी कार्यालयों में रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति हो जाएगी। रिक्त पदों के बारे में स्थानीय विधायक प्रेमलता को अवगत करवाया दिया