उचाना | सर्वजातीय दाड़न खाप की बैठक पालवां गांव के चबूतरे पर 13 को होगी। इसकी अध्यक्षता खाप के प्रधान एडवोकेट सतपाल श्योकंद करेंगे। सुंदर श्योकंद ने बताया कि बैठक में खाप की ओर से सामाजिक बुराइयों को दूर करने सहित विभिन्न मुद्दों पर अहम फैसले लिए जाएंगे।