- Hindi News
- उचाना में एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कराने को मंत्री से मिले पार्षद
उचाना में एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कराने को मंत्री से मिले पार्षद
उचाना |उचाना केरेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करवाने के लिए भाजपा नेता सुरेंद्र गर्ग की अगुवाई में पार्षद बारूराम प्रजापत, महाबीर सैनी, सज्जन चौधरी, सुरेश श्योकंद का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह से दिल्ली स्थित आवास पर मिले।
रेलवे स्टेशन पर जम्मू-तवी गाड़ी नंबर 16317, 16031 अप, गोहाटी से लालगढ़ गाड़ी नंबर 1509, लालगढ़ से गोहाटी गाड़ी नंबर 1510, जयपुर से चंडीगढ़ गाड़ी नंबर 19717, चंडीगढ़ से जयपुर गाड़ी नंबर 19718 का ठहराव कराने की मांग की। सुरेंद्र गर्ग ने कहा कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु प्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने है। इससे ट्रेनों को रुकवाने संबंधित मांगों के जल्दी पूरा करवाने का आश्वासन बीरेंद्र सिंह ने दिया है। इन ट्रेनों का ठहराव होने से क्षेत्र के लोगों को दिल्ली आने-जाने के लिए परेशानी नहीं होगी।