- Hindi News
- राजीव गांधी कॉलेज में शुरू इग्नू स्टडी सेंटर
राजीव गांधी कॉलेज में शुरू इग्नू स्टडी सेंटर
उचाना | इंदिरागांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का शैक्षणिक केंद्र (स्टडी सेंटर) राजीव गांधी महाविद्यालय में शुरू हुआ है। प्रिंसिपल डॉ. रोहताश मलिक, शैक्षणिक केंद्र प्रोग्राम संयोजक डॉ. राजेश श्योकंद ने पत्रकार वार्ता में गुरुवार को बताया कि इग्नू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूरस्थ शिक्षा प्रदान करने वाला संस्थान है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कोई विद्यार्थी जिसकी उम्र 18 साल है, वह इग्नू से बीपीपी का कोर्स कर सकता है जो 12वीं के बराबर है। उन्होंने बताया कि इग्नू के सभी कोर्सों की कक्षाएं जनवरी माह से शुरू हो जाएगी। कोर्सों में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2014 तक है।