पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नपा ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजारोंमें दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका ने गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। लितानी रोड, पुलिस चौकी रोड पर नगर पालिका कर्मियों ने दुकानों के आगे सड़क पर रखे सामान को कब्जे में लेते हुए ट्रैक्टर-ट्राॅली में डाला। नगर पालिका द्वारा चलाए गए अभियान की जानकारी जैसे ही आस-पास के बाजारों में दुकानदारों को मिली तो उन्होंने अपने-अपने सामानों को दुकानों के अंदर रख लिया।

नगर पालिका सचिव आजाद सिंह ने कहा कि कई बार दुकानदारों को दुकानों के आगे सामान रख कर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दे चुके है। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान अभियान चलाते हुए कब्जे में लिया गया है। यह अभियान दुकानदारों को चेतावनी देने के तहत चलाया गया है। अब भी अतिक्रमण करने वाले दुकानदार अगर नहीं माने तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। जितेंद्र, सुमित, अमित ने कहा नगर पालिका द्वारा हर सप्ताह अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना चाहिए। इस तरह के अभियान के बाद दुकानदार अतिक्रमण नहीं करेंगे। ऐसा कोई बाजार नहीं है जहां दुकानदार अतिक्रमण सामान रख कर सड़क पर नहीं कर रहे हो।

उचाना. लितानीरोड पर अभियान के तहत दुकानों के आगे सड़क पर रखे सामान को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर-ट्राॅली में डालते कर्मचारी।