पहले ली लिफ्ट फिर छीनी नगदी और बाइक
उचाना | करसिंधू-छातरलिंक मार्ग पर शनिवार देर रात को पालवां गांव के हरिओम से अज्ञात युवकों ने नगदी मोटरसाइकिल छीन ली।
हरिओम ने बताया कि छातर गांव में लकड़ी का काम करता है। हर रोज की तरह काम करके देर शाम को घर लौट रहा था तो रास्ते में एक दुकान से बीड़ी का बंडल लेने के लिए मोटरसाइकिल रोकी। वहां खड़े एक युवक ने मेरे से करसिंधू गांव तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। जब करसिंधू गांव पहुंचने वाले थे तो करसिंधू गांव की तरफ से मोटरसाइकिल आई उसपर सवार युवक ने मोटरसाइकिल रुकवा लिया। इसके बाद दोनों युवकों ने मेरे से 1100 रुपए की नगदी मोटरसाइकिल छीन ली आैर छातर गांव की तरफ फरार हो गए। थाना प्रभारी नरसिंह ने कहा कि अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।