- Hindi News
- दुर्जनपुर में आसमानी बिजली गिरने से मां बेटे की मौत
दुर्जनपुर में आसमानी बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत
दुर्जनपुरगांव की एक महिला उसके किशोर का खेतों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पहले हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी, लेकिन बाद में पुलिस ने खुलासा किया कि मां बेटे की मौत आसमानी बिजली गिरने से हुई है। उनके शव झुलसे हुए मिले हैं।
कुकड़ोद गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर दुर्जनपुर गांव के खेतों में मां-बेटे के शव शनिवार देर शाम को मिले। मृतक सुशीला (45), दीपक (15) दुर्जनपुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों की मौत का कारण आसमानी बिजली गिरना बताया गया। मृतका सुशीला के पति रामफल ने बताया कि शनिवार 11 बजे के करीब खेतों में सुशीला, दीपक भैंसों के लिए हरा चारा लेने के लिए गए थे। शाम चार बजे तक वो घर नहीं लौटे तो सबको चिंता हो गई। दोनों को खेतों की तरफ देखने गया तो रास्ते में मिले गांव के ही व्यक्ति से उनकी बैलगाड़ी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि शायद घर की तरफ चली गई है। इस पर वह वापस घर गया तो वहां बैलगाड़ी नहीं थी।
रामफल ने बताया कि वह दोबारा खेत में पहुंचा जहां से हरा चारा लाना था। वहां बैलगाड़ी तो खड़ी थी, लेकिन सुशीला दीपक दिखाई नहीं दिए। खेत में खड़ी बरसीम में देखा तो वहां हरा चारा कटा हुआ था। खेत में शीशम के पेड़ के पास जाकर देखा तो वहां दोनों के शव थे। इसकी जानकारी गांव में अपने परिवार वालों को दी।
थाना प्रभारी नरसिंह ने बताया कि खेतों में हरा चारा लेने गए मां-बेटे बरसात होने के कारण शीशम के पेड़ के नीचे चले गए। यहां आसमानी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।
हर रोज की तरह सुशीला पशुओं के लिए हरा चारा लेने के लिए अपने बेटे के साथ खेत में गई लेकिन उसे, परिवार वालों को नहीं पता था कि वह अब वापस नहीं आएगी। सुशीला के साथ खेत में गया दीपक मंझले पुत्र की भी आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई। आसमानी बिजली से गिरने से रवीना (17), नवीन (9) के सिर से मां का साया भाई का साथ छिन लिया। पूरे दिन परिवार के सदस्य, ग्रामीण रामफल काे ढांढस बंधाते नजर आए। सुशीला घर के काम-काज करने के साथ-साथ खेती में भी रामफल का हाथ बंटाती थीं। रवीना नवीन ने कहा कि दीपक भी मां के साथ खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने के लिए गया। क्या पता था कि उसकी मां-भाई कभी वापस घर नहीं लौटेंगे।
उचाना. बिजलीगिरने से मां-बेटे की मौत के बाद नरवाना सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्र