बिल भरने पर थाने के फोन का काटा कनेक्शन
उचाना | दूसरोंको नसीहत देने वाले पुलिस विभाग पहले अपने गिरेबां में झांककर तो देखें। विभाग ने अपने थाने का फोन का बिल ही जमा नहीं कराया है। बीएसएनएल ने इस पर कार्रवाई करते हुए टेलीफोन कनेक्शन को काट दिया है। बीएसएनएल का पुलिस थाना की तरफ 7400 रुपए का बिल बकाया है। यह बिल समय पर नहीं भरने के कारण टेलीफोन एक्सचेंज से फोन कनेक्शन बंद कर दिया गया है। अब लोग पुलिस थाना का 230100 फोन मिलते हैं, लेकिन वह खराब मिल रहा है। किसी तरह की समस्या, सूचना के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। उचाना के थाना प्रभारी नरसिंह का कहना है कि टेलीफोन के बिल विड्रा नहीं होने के कारण बिल नहीं भरे जा सके हैं। जैसे ही बिल विड्रा हो जाएगा तो बिल भर दिया जाएगा। किसी तरह की कोई समस्या बतानी, जानकारी देनी है तो 08814011513, 08814011571 पर फोन कर सकते हैं।