- Hindi News
- उचाना में भाजपा के सदस्यता अिभयान की हुई शुरुआत
उचाना में भाजपा के सदस्यता अिभयान की हुई शुरुआत
उचाना | सशक्तभाजपा, सशक्त भारत अभियान के तहत लितानी रोड पर भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। मोबाइल से मिस्ड कॉल करके सदस्य बनाने की शुरुआत मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन सज्जन श्योकंद ने की। सज्जन श्योकंद ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर युवा वर्ग में अधिक उत्साह है। पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा 50 लाख सदस्य नए बनाने का लक्ष्य रखा है।
भाजपा के साथ अधिक से अधिक लोग जुड़े इसके लिए गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजारों में भाजपा कार्यकर्ता दुकान-दुकान पर जाकर भाजपा की नीतियों की जानकारी देने के साथ-साथ अधिक से अधिक सदस्य बनाने का काम करेंगे। मौके पर मनोज नचार, सुरेंद्र श्योकंद, कुलबीर चहल, पप्पू दनौदा, दिनेश थुआ, रामनिवास करसिंधू, रामसिंह, बारूराम प्रजापत, महाबीर सैनी मौजूद रहे।