पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम छोड़कर यूरिया लेने पहुंचे कई किसान, सप्लाई नहीं आई

काम छोड़कर यूरिया लेने पहुंचे कई किसान, सप्लाई नहीं आई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूरियाके लिए किसानों को मंडी में चक्कर पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। रविवार को पुरानी मंडी में हैफेड की सरकारी दुकान पर खाद आने की जानकारी किसानों को मिली तो वे गांवों से खाद लेने के लिए पहुंच गए। सुबह सात बजे से ही किसान सरकारी दुकान के गेट के पास पहुंचने लगे। सुबह से लेकर दोपहर तक मंडी में रुककर खाद आने का इंतजार करते रहे, लेकिन खाद नहीं आया। बरसात के बाद गेहूं की फसल के लिए यूरिया जरूरी है।

होरही है किल्लत

किसानोंने कहा कि कई दिनों से यूरिया की किल्लत हो रही है। निजी सरकारी दुकानों पर खाद नहीं मिल रहा है। इस समय गेहूं की फसल के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है। समय पर अगर यूरिया फसल में नहीं डाला तो फसल की पैदावार प्रभावित हो सकती है। हर साल इस समय यूरिया की किल्लत होती है। प्रदेश में कृषि मंत्री ओपी धनखड़ एक तरफ तो खाद की किल्लत नहीं होने के बयान दे रहे हैं, जबकि यहां कई-कई दिनों से खाद के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

किसानों ने कहा कि बरसात के बाद हुई सर्दी के मौसम में सुबह से ही मंडी में खाद लेने के लिए पहुंच गए थे। दोपहर तक खाद आने का इंतजार करते रहे। खाद नहीं आने के कारण किसानों को बिना खाद के वापस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद गेहूं की फसल के लिए खाद की सख्त जरूरत है।

यूरिया लेने के लिए खेत-घर का काम छोड़कर सुबह मंडी पहुंचे। इससे पहले भी कई बार मंडी में सरकारी, प्राइवेट दुकान पर चक्कर काट चुके हैं। यूरिया नहीं मिलने के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हो रही है।

-कृष्णकुमार, किसान।

आज आएगी खाद

सोमवारको यूरिया के 12 हजार बैग आएंगे। इनमें से चार हजार पुरानी मंडी में सरकारी दुकान पर आएंगे। आठ हजार गांवों में मिनी बैंकों में जाएंगे। रविवार को खाद आना था, लेकिन रैक देरी से लगेगा। अब सोमवार को खाद आएगा। यूरिया की किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। समय-समय खाद आता रहेगा। किसानों को चाहिए कि वो जरूरत के हिसाब से ही खाद लें।

-दलजीतश्योकंद, मैनेजर,हैफेड सरकारी दुकान, उचाना।

खाद आने की सूचना मिली तो पुरानी मंडी सरकारी दुकान पर पहुंचे। यहां खाद लेने के लिए कई घंटे इंतजार किया। पता चला कि आज खाद का रैक नहीं लगा है। सोमवार को खाद आने की जानकारी मिली। बिना खाद लिए लौटना पड़ा।

-कृष्ण,किसान।

उचाना. पुरानीमंडी में हैफेड की सरकारी दुकान पर खाद आने की