पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यातायात नियम पाठ्यक्रम में शामिल हों

यातायात नियम पाठ्यक्रम में शामिल हों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | यातायातनियमों के बारे में विद्यार्थी स्कूल स्तर से ही जान सकें इसके लिए सड़क यातायात नियम स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल होने चाहिए। इस मांग को लेकर प्राइवेट स्कूल संचालक शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन भी देंगे। यह जानकारी प्राइवेट स्कूल संघ के जिला वरिष्ठ उप प्रधान सुनील खटकड़ ने शुक्रवार को खटकड़ गांव में अशोका विद्या मंदिर स्कूल में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि हर साल होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए स्कूल स्तर से ही विद्यार्थियों को नियमों की जानकारी मिलनी चाहिए। यातायात नियमों का पाठ्यक्रम शामिल हो जाए तो इससे विद्यार्थियों को नियमों की जानकारी मिलेंगी। विद्यार्थियों को नियमों की जानकारी मिलेंगी तो वो अपने अभिभावकों, आस-पड़ोस के लोगों को भी नियमों के बारे में अवगत करवा सकेंगे। अगले सत्र से यातायात नियम स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल हो सकें इसके लिए शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा।