पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अभियान के तहत दिया जाएगा डस्टबिन

स्वच्छता अभियान के तहत दिया जाएगा डस्टबिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना | बाजारोंको गंदगी मुक्त बनाने के लिए अग्रवाल जनहित समिति स्वच्छ उचाना अभियान चला कर बाजारों में दुकानदारों को जागरूक करेंगी। इसके लिए प्रत्येक बाजार में स्वच्छ उचाना कमेटी भी गठित करेंगी। दुकानदारों को बाजारों में सड़क पर गंदगी डालने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर संकल्प भी दिलाया जाएगा। सफाई के प्रति लोगों अधिक से अधिक जागरूक हो सके इसके लिए अन्य सामाजिक संगठनों की सहायता से जागरूक रैली भी निकाली जाएगी। यह फैसला पुरानी अनाज मंडी में हुई समिति की बैठक में लिया। इसकी अध्यक्षता समिति चेयरमैन रामनिवास करसिंधू ने की।

दुकानदारोंको दिए जाएंगे डस्टबिन : गंदगीमुक्त बाजार बने इसके लिए हर बाजार में दुकानदारों को डस्टबिन दिए जाएंगे। दुकानदार सुबह दुकानों की सफाई करने के बाद गंदगी को सड़क पर डाल देते है। इससे आने-जाने वाले वाहनों के चलते गंदगी बाजार में फैल जाती है।

हरकोई करें मुहिम में सहयोग : रामनिवासकरसिंधू ने कहा कि बाजारों को गंदगी मुक्त बनाने के लिए दुकानदारों का सहयोग लिया जाएगा। दुकानदारों को डस्टबिन दिए जाएंगे ताकि वे उनमें गंदगी डाल सकें। नगर पालिका प्रशासन से अनुरोध किया जाएगा कि वो भी इस मुहिम में सहयोग कर बाजारों में ट्रैक्टर-ट्राॅली नियमित रूप से भेजे ताकि दुकानदार डस्टबिन में इकट्ठा किया कूड़ा-कर्कट उसमें डाल सकें। इस मौके पर विनोद बंसल, राजेश बंसल, सुरेश गर्ग, पोला घोघड़िया, अशोक सुरबरा, विरेंद्र कापड़ो, सतपाल करसिंधू मौजूद रहे।