- Hindi News
- गैस सब्सिडी लेने को उपभाक्ताओं को परेशानी
गैस सब्सिडी लेने को उपभाक्ताओं को परेशानी
गैससिलेंडर पर मिलने वाले सब्सिडी लेने के लिए उपभोक्ताओं को फार्म जमा करवाने पड़ रहे है। दो फार्मों में से एक फार्म गैस एजेंसी, एक बैंक में जमा करवाना पड़ता है। इस प्रक्रिया में उपभोक्ता का पूरा दिन गुजर जाता है। गैस एजेंसी में फार्म जमा करवाने के बाद एक फार्म जिस बैंक में उपभोक्ता का खाता है, उसमें जमा करवाना होता है। इस पूरी प्रक्रिया में पांच से छह घंटे लग जाते है।
योजनाबनी सिरदर्द
बेशककेंद्र सरकार गैस सिलेंडरों की सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में जमा करवाने की योजना को बेहतर मान रही हो, लेकिन उपभोक्ता इन दिनों परेशान है। सब्सिडी योजना गैस उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन रही है। उचाना खुर्द के बुजुर्ग बलवंत ने कहा कि वे कई दिनों से फार्म लेकर एजेंसी रहा है।
इसमें कभी कोई कमी तो कभी कोई कमी रह जाती है। एक फार्म बैंक में भी जमा करवाना होगा। फार्म भरने से लेकर जमा करवाने में काफी समय बर्बाद हो रहा है। पहले की तरह गैस सिलेंडर दिए जाने चाहिए। नई-नई योजनाओं से ग्रामीण अंचल के लोग सबसे अधिक परेशान है।
कभी गैस सिलेंडर की बुकिंग एसएमएस से करने के लिए कहा जाता है तो कभी गैस एजेंसी में सब्सिडी के लिए फार्म भरवाए जाते है। सतबीर ने कहा कि सब्सिडी योजना के तहत फार्म एजेंसी, बैंक में जमा करवाने होते है। एजेंसी में फार्म जमा करवाने के बाद बैंक में जमा करवाने पड़ते है। एजेंसी में यह सुविधा हो कि यहां एकत्र फार्म एजेंसी कर्मचारी बैंक में जमा करवाए ताकि उपभोक्ताओं के समय की बचत हो सके।
केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को सीधे उपभोक्ता के खाते में जमा करवाने की योजना बनाई है। इसके लिए गैस कॉपी, बैंक खाता नंबर, आईडी प्रूफ, आधार कार्ड की कॉपी फार्म के साथ जमा करवानी पड़ेगी। योजना का फायदा हर किसी को मिले इसके लिए इन दिनों फार्म जमा करवाए जा रहे है।
उचाना. गैसएजेंसी में सब्सिडी लेने के लिए फार्म जमा करवाने पहुंचे गैस उपभोक्ता।