माता का जागरण 30 सितंबर को
उचाना | राजेंद्रकाॅलोनी में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के पास 30 सितंबर को नवरात्र में माता का जागरण जय मां बनभौरी जागरण मंडल द्वारा करवाया जाएगा। सज्जन शास्त्री, महेंद्र लोधर ने बताया कि कालोनी के लोगों के सहयोग से हर साल नवरात्र में माता का जागरण का आयोजन करवाया जाता है। इसमें प्रसिद्ध कलाकार माता की महिमा का गुणगान पूरी रात करते है। सुबह श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में हलवा, छोले का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।