पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैसे बनेंगे मकान, नहीं मिल रहे योजना के तहत अलॉट किए प्लॉट

कैसे बनेंगे मकान, नहीं मिल रहे योजना के तहत अलॉट किए प्लॉट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुदका मकान बनाने का हर किसी का सपना होता है। गरीब वर्ग के लोगों के इस सपने को पूरा करने के लिए यूपीए सरकार के शासनकाल में बीपीएल परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट दिए जाने की योजना शुरू की गई थी।

इस योजना को महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के नाम से शुरू किय गया था। इस योजना के तहत स्वीकृति के बाद भी प्लॉटों पर चार गांवों के प्लॉट धारकों को अलॉट किए गए कब्जा नहीं मिल रहा है।

इनगांवों में नहीं मिल पाया है प्लॉट पर कब्जा

मोहनगढ़छापड़ा, दुर्जनपुर, डोहाना खेड़ा, बडनपुर में बीपीएल परिवारों को प्लॉट अलॉट किए गए है। इन गांवों में अभी तक अलॉट हुए प्लॉटों का कब्जा नहीं मिला है। इसलिए उन लोगों के मकान बनाने का सपना आज भी अधूरा है।

इसको लेकर ग्रामीण कई बार विभाग के अधिकारियों से मिल रहे है लेकिन आज भी उन्हें प्लॉटों नहीं मिले है। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत दिए जाने वाले 100-100 गज के प्लॉट मिलने का आज भी इन गांवों के बीपीएल परिवार के लोगों को इंतजार है।

^महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत जिन गांवों में प्लॉट अलॉट होने के बाद भी नहीं मिले है उन लोगों को प्लॉट दिलाए जाएंगे। अलॉट होने के बाद किन कारणों से अब तक किन लोगों को प्लॉट नहंी मिले है इसका पता किया जाएगा। -शंकरलाल, बीडीपीओ, उचाना।