पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरा प्रमुख गुरमीत महाराज करें भाजपा को ज्वाइन : अजमेर

डेरा प्रमुख गुरमीत महाराज करें भाजपा को ज्वाइन : अजमेर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उचाना| इनेलोपूर्व हलका प्रवक्ता अजमेर वकील ने कहा कि डेरा प्रमुख गुरमीत महाराज को चाहिए कि वो भाजपा ज्वाइन कर लें, क्योंकि वो अब खुलकर भाजपा को समर्थन दिलवा रहे हैं। भाजपा के बड़े नेता उनसे हरियाणा की तरह दिल्ली चुनाव से पहले मिले हैं। वे शनिवार को पुरानी मंडी में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। वकील ने कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में सिरसा डेरे द्वारा खुलकर भाजपा को समर्थन दिया था। प्रदेश में सत्ता में आने के बाद भाजपा के अधिकांश विधायक सिरसा पहुंच कर इसको लेकर आभार भी प्रकट करके आए। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष विश्ववीर नंबरदार, मनोज शर्मा, बीरेंद्र कौशिक, सत्ता डूमरखां, महेंद्र लोधर, राजकुमार सैन, सूरजमल मौजूद रहे।